World
पाकिस्तान में फुटबॉल टीम के साथ लूटपाट, बंदूक की नोक पर बनाया निशाना; नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के बलूच प्रांत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुख्यमंत्री गोल्ड कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने कराची से क्वेटा जा रही एक फुटबॉल टीम को बलूच हाइवे पर हथियारों से लैस बदमाशों ने बंदूक की
लेखक Digital Desk38K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के बलूच प्रांत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुख्यमंत्री गोल्ड कप टूर्नामेंट में हिस्सा लेने कराची से क्वेटा जा रही एक फुटबॉल टीम को बलूच हाइवे पर हथियारों से लैस बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट लिया।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची डिस्ट्रिक्ट वेस्ट की फुटबॉल टीम बस से क्वेटा जा रही थी। जब बस मस्तंग और सरियाब के बीच पहुंची, तो 10 से 12 हथियारबंद लोगों ने उसे रोक लिया और फिर बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।



