डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में कम से कम दो भारतीयों पर डायबिटीज और वजन घटाने वाली दवा ओजेम्पिक (Ozempic) की नकली खेप की तस्करी और उसे बेचने का आरोप लगाया गया है।
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, फ्लोरिडा के मिडिल डिस्ट्रिक्ट में एक फेडरल ग्रैंड जूरी ने आरोप लगाया है कि आरोपी स्वपनदीप रॉय और विक्की रामंचा और उनके साथियों ने चीन से नकली ओजेम्पिक हासिल की और उसे अमेरिकी डिस्ट्रीब्यूटर्स को कम कीमत पर बेचा।