डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। बेबाक और अपने अनोखे बयानों के लिए मशहूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने व्हाइट हाउस में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल लंच के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को लेकर एक बेहद अजीब और दिलचस्प टिप्पणी की। ट्रंप ने पिचाई को सरेआम 'मॉन्स्टर' कह डाला, जिसके बाद यह दिलचस्प वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
पूरे मामले को ऐसे समझा जा सकता है कि टेक दिग्गजों के साथ हुई इस बैठक के बाद ट्रंप पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, जहां सभी टेक दिग्गज खड़े थे। इस दौरान ट्रंप ने सुंदर पिचाई को 'मॉन्स्टर' कह दिया, लेकिन साथ ही उनकी सादगी और कम लाइमलाइट में रहने की आदत की जमकर तारीफ भी की।