न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। ट्रंप प्रशासन अगले साल टैक्स रिटर्न भरने वाले लोगों से उनकी नागरिकता और अमेरिका में काम करने के कानूनी अधिकार के बारे में पूछने की तैयारी कर रहा है।
आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) के फार्म-1040 के मसौदे में नया खंड जोड़ा गया है, जिसमें करदाताओं को बताना होगा कि वे अमेरिकी नागरिक, अमेरिकी नेशनल या अमेरिका में काम करने के लिए कानूनी रूप से अधिकृत विदेशी नागरिक हैं या नहीं।