डिजिटल डेस्क, क्वेटा। ब्लूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने अपने नए बने महिला विंग, 'करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन के पहले हथियारबंद ऑपरेशन का फुटेज जारी किया है।
इसमें लड़ाकों को पाकिस्तान सेना के काफिले पर गोलीबारी करते हुए देखा गया है। अलगाववादी समूह ने इन हमलों में पाकिस्तानी सेना के नौ जवानों के मारे जाने का दावा किया है।
बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) द्वारा जारी 'फर्स्ट-पर्सन' फुटेज में 22 सितंबर को तुर्बत के पास 'चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर' (CPEC) हाईवे पर हुए हमले को दिखाया गया है।