डिजिटल डेस्क,कंपाला। युगांडा में एक पत्रकार टोरो साम्राज्य का राजा बनने जा रहा है। साम्राज्य ने पिछले महीने अपने "बाल-राजा" को खो दिया था। यह पत्रकार असल में एक राजकुमार है, जो लंबे समय से युगांडा ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन में ब्राडकास्टर और एडिटर के तौर पर काम कर रहा था।
वह 'एडवर्ड रुकिडी न्याबोंगो' नाम से जाना जाएगा। उसे अब औपचारिक रूप से समर्थकों के सामने पेश किया जाएगा। युगांडा की आजादी के बाद राष्ट्रपति ने पारंपरिक राजशाहियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। उनका कहना था कि वे देश को एकजुट करना चाहते हैं। हालांकि, 1993 में इन्हें फिर से बहाल किया गया।