World
इजरायल हमले में शामिल हमास कमांडर बेक मारा गया, अपने दुश्मनों को नेतन्याहू ने चेताया, बोले- हमसे उलझना मत
एएनआई, यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ऐसे संकेत हैं कि देश के दुश्मन चुनाव से पहले हमले की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश का "लंबा हाथ" उन तक कभी भी पहुंच
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

एएनआई, यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ऐसे संकेत हैं कि देश के दुश्मन चुनाव से पहले हमले की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश का "लंबा हाथ" उन तक कभी भी पहुंच सकता है।
आईडीएफ एयर फोर्स के तेल नोफ बेस पर नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पर पीछे हटने और उन उपलब्धियों को छोड़ने का दबाव है, जिन्हें उसके लड़ाकों की कोशिशों से हासिल किया गया है। बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, लेकिन भारी दबाव भी है।



