World
पाकिस्तान ने रूस से बांग्लादेश जा रहे परमाणु ईंधन विमान का रास्ता रोका, संबंधों पर असर
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए रूस से परमाणु ईंधन लेकर जा रही उड़ान को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी।
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए रूस से परमाणु ईंधन लेकर जा रही उड़ान को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी।
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब बांग्लादेश पाकिस्तान के साथ संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। बांग्लादेश में परमाणु ईंधन की पहली खेप 24 सितंबर को पहुंचने वाली थी।
बांग्लादेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फकीर महबूब अनाम ने पुष्टि की कि पाकिस्तान ने उड़ान को हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं दी, लेकिन इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया। विमान को अजरबैजान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान और भारत के रास्ते ढाका पहुंचना था।



