World
एआई पर लगाम के लिए दिग्गजों के साथ बैठक करेंगे ट्रंप, सरकारी संगठनों के सिस्टम पर हमले के बाद खलबली
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) मॉडलों के बेलगाम होने को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दिग्गज अमेरिकी एआइ स्टार्टअप के साथ बैठक कर इसे नियंत्रित करने के तरीकों पर विचार
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए
-1790701434396.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) मॉडलों के बेलगाम होने को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दिग्गज अमेरिकी एआइ स्टार्टअप के साथ बैठक कर इसे नियंत्रित करने के तरीकों पर विचार विमर्श करेंगे।
ट्रंप के साथ मंगलवार देर रात प्रस्तावित बैठक में मेटा के मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सुंदर पिचाई और एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई शामिल होंगे। एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग और ओपनएआइ के प्रमुख ग्रेग ब्रोकमैन के भी इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।



