World
'गुजारा करना मुश्किल', तुर्किए में पेंशनर्स का विरोध प्रदर्शन; रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर दी जान
डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए में पिछले हफ्ते एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने देश की न्यायिक संस्था कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट के बाहर पेंशन को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान खुद को गोली मार ली।
लेखक Digital Desk80K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए में पिछले हफ्ते एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने देश की न्यायिक संस्था कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट के बाहर पेंशन को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान खुद को गोली मार ली।
रिटायर्ड पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। तुर्किए मीडिया के मुताबिक, मरने वाले व्यक्ति की पहचान अली सेकेरोग्लू के तौर पर हुई है, जो कि 60 साल के थे। यह घटना 25 सितंबर को अंकारा में एक प्रदर्शन के दौरान हुई, जो देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा था।



