डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मीरपुरखास में एक 15 साल की हिंदू लड़की के अपहरण के छह महीने बाद उसे बचाने में कामयाबी हासिल हुई है। उसकी जबरन मतांतरण कराकर शादी करा दी गई।
हिंदू समुदाय से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले एनजीओ 'पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद' के चेयरमैन फकीर शिव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के सहयोग से रविवार को किशोरी को बचाया गया और उसके परिवार से मिलाया गया। वह अब सुरक्षित है और अपने परिवार के साथ है।