डिजिटल डेस्क, नेप्यीडॉ। विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके में मौजूद एक बाजार पर सोमवार को म्यांमार की सेना की ओर से किए गए हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। पश्चिमी रखाइन में हुआ यह हमला, देश भर में लोकतंत्र-समर्थक विद्रोही गुटों और जातीय सशस्त्र समूहों के खिलाफ घातक हवाई हमलों की कड़ी में ताजा घटना है।
एक फरवरी, 2021 को सेना द्वारा आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार से सत्ता छीनने के बाद से ही म्यांमार में उथल-पुथल मची हुई है और इसका बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है।