डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश असम की रहने वाली 43 साल की मुमताज बेगम की तेजी से तलाश कर रहा है। वह 14 जून को भारत से डिपोर्ट किए जाने के बाद से लापता है। ढाका में वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे इस मामले पर भारत से आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (राजनीतिक और आव्रजन) डॉ. जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि अधिकारी मुमताज का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रविवार तक उनके पास कोई जानकारी नहीं मिली।