World
अमेरिका में एस्सार ग्रुप बनाएगा इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया एलान
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। विदेश में किए जा रहे सबसे बड़े निवेशों में से एक के तहत भारत का एस्सार ग्रुप अमेरिका में 18 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। इसमें आयोवा में 15 अरब डॉलर की लागत वाला स्टील प्लांट भी शाम
लेखक Digital Desk42K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। विदेश में किए जा रहे सबसे बड़े निवेशों में से एक के तहत भारत का एस्सार ग्रुप अमेरिका में 18 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। इसमें आयोवा में 15 अरब डॉलर की लागत वाला स्टील प्लांट भी शामिल है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में आयोवा प्रोजेक्ट की घोषणा की।
इस कार्यक्रम में रुइया परिवार के सदस्य भी मौजूद थे, जिनका यह ग्रुप है। एस्सार की अमेरिकी सब्सिडियरी मेसाबी मेटालिक्स इस प्लांट को तैयार करेगी। उम्मीद है कि यह अमेरिका में एक इंटीग्रेटेड स्टील सप्लाई चेन का हिस्सा बनेगा, जिसमें मिनिसोटा में कंपनी के ऑपरेशन्स से लौह अयस्क आएगा।



