World
रूसी हमलों से थर्राया यूक्रेन: कीव और खार्कीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन की बारिश, 7 की मौत, 67 घायल
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के लगातार हमलों से सोमवार को यूक्रेन थर्रा गया। राजधानी कीव, दूसरे बड़े शहर खार्कीव समेत कई शहरों पर रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। इन हमलों में सात लोग मारे गए और 60 से ज्यादा घायल हुए
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के लगातार हमलों से सोमवार को यूक्रेन थर्रा गया। राजधानी कीव, दूसरे बड़े शहर खार्कीव समेत कई शहरों पर रूस ने मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। इन हमलों में सात लोग मारे गए और 60 से ज्यादा घायल हुए हैं।
रूसी हमले में कीव के बहुमंजिले आवासीय भवन, कार्यालय, डाटा सेंटर, गैस स्टेशन, फार्मास्यूटिकल कंपनी और नेशनल एकेडमी आफ साइंसेज की बिल्डिंग निशाना बनी है। कीव में हमलों में चार लोग मारे गए और आठ घायल हुए हैं। जबकि निप्रो में हुए हमले में तीन लोग मारे गए और 12 घायल हुए हैं।



