डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय मूल के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसते हुए उसे अपनी आधिकारिक 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की सूची में शामिल कर लिया है।
एफबीआई ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और उसकी गिरफ्तारी या सुराग देने वाले के लिए 10 लाख डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) तक के इनाम की घोषणा की।