World
अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ का नाम, रखा 10 करोड़ का इनाम
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय मूल के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसते हुए उसे अपनी आधिकारिक 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की सूची में शा
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भारतीय मूल के गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर शिकंजा कसते हुए उसे अपनी आधिकारिक 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की सूची में शामिल कर लिया है।
एफबीआई ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और उसकी गिरफ्तारी या सुराग देने वाले के लिए 10 लाख डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) तक के इनाम की घोषणा की।



