World
पहली बार ऑर्बिट में पहुंचा सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप, 26 सैटेलाइट किए लॉन्च; पृथ्वी पर कब लौटेगा?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एलन मस्क की कंपनी SpaceX का स्टारशिप मेगा-रॉकेट सोमवार को पहली बार पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचा। यह इस समय स्पेस कंपनी के स्पेसक्राफ्ट प्लान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एलन मस्क की कंपनी SpaceX का स्टारशिप मेगा-रॉकेट सोमवार को पहली बार पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचा। यह इस समय स्पेस कंपनी के स्पेसक्राफ्ट प्लान के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
407 फीट लंबा यह रॉकेट दक्षिणी टेक्सस में SpaceX के लॉन्ट साइट से उड़ा और अपनी हालिया टेस्ट फ्लाइट के दौरान कक्षा में पहुंच गया।
इस मिशन का मकसद स्टारशिप को लगभग 10 घंटों में पृथ्वी के छह चक्कर लगवाना था। यह लगभग 170 मील यानी 275 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ने वाला था और अंत में चिली के पास प्रशांत महासागर में उतरने वाला था।



