डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। क्या एआई अब सिर्फ विज्ञानियों की मदद नहीं कर रहा, बल्कि खुद विज्ञानी खोज भी कर सकता है? अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक के क्लाड मॉडल को लेकर यह सवाल नई बहस के केंद्र में है। कंपनी का दावा है कि क्लाड ने अरबों जीन सीक्वेंस में खोज करते हुए एक नए एंजाइम सिस्टम की पहचान की।
लेकिन कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के कंप्यूटेशनल बायोलाजिस्ट मारियो रोड्रिगेज मेस्त्रे ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिस सिस्टम को एआई ने खोजने का दावा किया, उस पर वह और उनके साथी पहले से वर्षों से काम कर रहे थे और इसकी अहम जानकारी उन्होंने क्लाड के साथ साझा की थी।