World
भारत को अमेरिका में खास दवाओं पर 100% टैरिफ से मिली राहत, मिलेगा जीरो ड्यूटी का लाभ
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारत से अमेरिका सप्लाई होने वाली कुछ खास दवाओं को टैरिफ से बड़ी राहत मिली है। भारत को उन देशों की सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें कुछ खास दवाओं और दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारत से अमेरिका सप्लाई होने वाली कुछ खास दवाओं को टैरिफ से बड़ी राहत मिली है। भारत को उन देशों की सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें कुछ खास दवाओं और दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर अमेरिका में जीरो टैरिफ की सुविधा मिलेगी। भारत, अमेरिका को दवा सप्लाई करने वाले प्रमुख देशों में शामिल है।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने यह सूची ऐसे समय जारी की है, जब वाशिंगटन 29 सितंबर से कुछ पेटेंट दवाओं और इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि यह छूट भारत से अमेरिका भेजी जाने वाली हर दवा पर लागू नहीं होगी।



