World
फ्रांस के तट पर प्रवासियों की नाव डूबी, बच्चे और दो महिलाओं की मौत
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की नाव समुद्र में हादसे का शिकार हो गई। फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को इंग्लिश चैनल पार करने के दौरान एक बच्चे और दो महिलाओं समेत तीन प्रव
लेखक Digital Desk96K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस से ब्रिटेन जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की नाव समुद्र में हादसे का शिकार हो गई। फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को इंग्लिश चैनल पार करने के दौरान एक बच्चे और दो महिलाओं समेत तीन प्रवासियों की मौत हो गई।
फ्रांस की समुद्री पुलिस ने बताया कि उन्हें एक इनफ्लेटेबल डिंगी यानी हवा से भरी नाव से संकटकालीन मदद का संदेश मिला था। उस छोटी सी नाव में करीब 105 लोग सवार थे।



