World
बैंकॉक में 3 दिनों में महीने भर की बारिश, कमर तक भरा पानी; बाढ़ से 5.8 लाख घर प्रभावित
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पिछले तीन दिनों में महीने भर के बराबर बारिश हुई है। जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बैंकॉक पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़कों, दुकानों और घरों में कमर तक पानी
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए
-1790593919047.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पिछले तीन दिनों में महीने भर के बराबर बारिश हुई है। जिसके चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बैंकॉक पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सड़कों, दुकानों और घरों में कमर तक पानी भर जाने के बाद प्रशासन ने बैंकॉक को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है।
दरअसल, बैंकॉक में पिछले हफ्ते महज दो से तीन दिनों के भीतर 320 मिमी (12.6 इंच) रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। यह लगभग उतनी ही बारिश है जितनी यहां पूरे सितंबर महीने में होती है। सितंबर महीने की औसत बारिश के बराबर पानी कुछ ही दिनों में बरसने के कारण पूरे इलाके जलमग्न हो गए हैं।



