World
गुलाम कश्मीर में पहले चरण का चुनाव हिंसा और हंगामे के भेंट चढ़ा, जला दिए गए बैलेट बॉक्स; एक की मौत
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गुलाम कश्मीर (PoK) में तथाकथित विधानसभा चुनावों के पहले चरण के दौरान सोमवार को भारी हिंसा, धांधली के आरोप, राजनीतिक दलों के बीच झड़पों और सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग की खबरों के बीच मत
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। गुलाम कश्मीर (PoK) में तथाकथित विधानसभा चुनावों के पहले चरण के दौरान सोमवार को भारी हिंसा, धांधली के आरोप, राजनीतिक दलों के बीच झड़पों और सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग की खबरों के बीच मतदान हुआ। इस चुनाव को कानून-व्यवस्था की एक बड़ी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि क्षेत्र में हफ्तों के भारी तनाव और विरोध प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस बार चुनाव को तीन चरणों में बांटा गया है। ऐसे में भारी सुरक्षा के बीच मीरपुर डिवीजन में पहले दौर का मतदान शुरू हुआ। हालांकि, गर्मी और तनाव के चलते कई इलाकों में मतदान का प्रतिशत कम देखा गया।



