डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक यओल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले साल देश में कुछ समय के लिए मार्शल लॉ लगाने पर राष्ट्रपति पद से हटाए गए यओल को एक नए मामले में सजा सुनाई गई है। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान झूठे बयान देने के मामले में दोषी ठहराया गया है।
पूर्व दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है, जबकि उनके वकीलों ने कहा है कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने यओल को 18 महीने जेल की सजा सुनाई है, जिसे तीन वर्ष के लिए निलंबित रखा गया है।