डिजिटल डेस्क, पेरिस। पेरिस में चाकू से महिलाओं पर हमला करने का मामला सामने आया है। फ्रांस के गृह मंत्री लारेंट नुनेज ने बताया कि पेरिस के पोर्ट डे क्लिची के पास तीन महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महिलाओं पर रसोई वाले चाकू से हमला बोला गया था, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले का वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक में वह शख्स महिलाओं पर चाकू से हमला करता नजर आ रहा है।