डिजिटल डेस्क, लंदन। आसमान में सफर करने वालों के लिए 23 जुलाई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस दिन पूरी दुनिया में कमर्शियल हवाई उड़ानों ने अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली मशहूर ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, इस दिन दुनिया भर में कुल 153359 उड़ानें दर्ज की गईं।
बता दें कि यह रिकॉर्ड 23 जुलाई को ठीक रात UTC समय के अनुसार 12:00 बजे से लेकर रात 11:59 बजे के बीच के 24 घंटों का है। फ्लाइट-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक ही दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा कमर्शियल उड़ानों को आसमान में ट्रैक किया गया हो।