डिजिटल डेस्क, अबूजा। नाइजीरिया के नारिडोन में सोमवार तड़के आतंकवादियों ने 31 लोगों की हत्या कर दी और घरों में आग लगा दी।
'फाउंडेशन फॉर इन्वेस्टिगेशन जर्नलिज्म' की रिपोर्ट के अनुसार, निवासियों ने कहा कि समुदाय पर इस तरह का यह पहला हमला था और सेना पर मदद करने से इनकार करने का आरोप भी लगाया।
स्थानीय लोगों ने FIJ को बताया कि हमलावर रात करीब 12 बजे बंदूकें और धारदार हथियार लेकर आए, घर-घर जाकर अंधाधुन गोलियां चलाईं। तीन दुकानों और दो घरों में आग लगा दी गई साथ ही दो मोटरसाइकिल भी जला दी गईं।