World
'नशीला पदार्थ देकर घंटों किया दुष्कर्म', अमेरिका की यूनिवर्सिटी में दरिंदगी; 7 स्टूडेंट्स के खिलाफ केस दर्ज
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के रूह कंपा देने वाले मामले की जांच दोबारा शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घ
लेखक Digital Desk33K पढ़े गए
-1790576629323.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के रूह कंपा देने वाले मामले की जांच दोबारा शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना साल 2024 में कॉर्नेल के काई फाई फ्रेटरनिटी हाउस में घटी थी। अदालती दस्तावेजों में पीड़िता को जेन डो नाम दिया गया है।
उसने विंस्टन ली, स्कॉट क्रेट्जस्मार, स्कॉट नॉरिस, मैथ्यू इंगल्स, जोनाथन नेवेल, गिलियो लोपेज और डिएगो सराबिया नाम के सात छात्रों पर जबरन नशीला पदार्थ देकर घंटों तक यौन उत्पीड़न और रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है।



