डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में पिछले कुछ दिनों में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हुए। इससे कई क्षेत्रों में घर तबाह हो गए और सड़क यातायात बुरी तरह बाधित हुआ।
हिमालयी देश पिछले महीने की उस विनाशकारी बाढ़ से अभी ठीक से उबर भी नहीं पाया है जिसमें कि कम से कम 1,453 लोग मारे गए थे और 5,000 से अधिक लोग लापता हैं।