डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की महान दीवार का एक दूरस्थ हिस्सा पिछले 20 वर्षों से खदान का कचरा फेंके जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।
सरकारी मीडिया 'सीसीटीवी' ने रविवार को बताया कि शांक्सी प्रांत की निंगवू काउंटी में मिंग राजवंश के दौर की इस प्राचीन दीवार के पत्थरों को कोयला खदान के कचरे को ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया। दूसरी तरफ व्हिसलब्लोअर द्वारा स्थानीय अधिकारियों को बार-बार इस सिलसिले में आगाह भी किया गया था।