डिजिटल डेस्क, केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के दो सबसे बड़े शहरों के पास हुई दो अलग-अलग सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।
दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने कहा कि शनिवार रात जोहान्सबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में वेडेला टाउनशिप में आठ संदिग्धों द्वारा एके-47 राइफलों और पिस्तौल से एक बार पर गोलीबारी की गई, जिसमें 17 लोग मारे गए। इस हमले में कम से कम 15 अन्य लोग गोली लगने से घायल हुए हैं।
पुलिस ने कहा कि रविवार को सुबह लगभग एक बजे केपटाउन के पास ल्वांडले में एक दुकान पर सामूहिक गोलीबारी में दस लोग मारे गए। उस गोलीबारी में 11 अन्य लोग भी घायल हुए।