डिजिटल डेस्क, नेपीडॉ । म्यांमार के गृहयुद्ध में कम लागत वाली उड़ने वाली मशीनें (जैसे पैरामोटर और जायरोकाप्टर) तबाही मचाने वाले घातक हथियार बन चुकी हैं। म्यांमार की सेना विद्रोहियों और नागरिक इलाकों पर हमले के लिए इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही है।
म्यांमार की सेना ने 2021 में लोकतांत्रिक सरकार का तख्तापलट कर दिया था। तब से इस देश में गृहयुद्ध में लगभग एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए हैं।