जितेंद्र शर्मा, शंघाई। कौशल विकास को लेकर भारत की यात्रा भले ही अन्य देशों की तुलना में बहुत देर से शुरू हुई, लेकिन शंघाई में वर्ल्ड स्किल्स कंपीटिशन में जिस तरह से तिरंगा लहराया, उसने संदेश दे दिया कि भविष्य के लिए इस देश का युवा तैयार हो रहा है।
दुनिया के तमाम विकसित देशों सहित कुल 70 देशों के 1,400 प्रतिभागियों के बीच देश को पदक तालिका के शीर्ष दस में स्थान दिलाकर भारत सरकार के प्रयासों पर आश्वस्ति की वह मुहर लगा दी है कि यदि इसी तरह से कौशल विकास को लेकर गंभीरता दिखाई गई तो निश्चित ही हमारा देश विश्व की कौशल राजधानी बनने की क्षमता रखता है।