World
नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आया पर्वतारोही दल: दो की मौत, 10 लापता; नार फू बेस कैंप के पास हादसा
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आने से पर्वतारोही दल के दो लोग मारे गए हैं और 10 लापता हैं। लापता लोगों में कई पर्वतारोही और उनके साथ सामान लादने आदि के लिए गए सहायक शामिल हैं। हिमस्खलन की घटना मान
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आने से पर्वतारोही दल के दो लोग मारे गए हैं और 10 लापता हैं। लापता लोगों में कई पर्वतारोही और उनके साथ सामान लादने आदि के लिए गए सहायक शामिल हैं। हिमस्खलन की घटना मानांग जिले में आने वाली हिमालय की हिमलुंग हिमाल चोटी के रास्ते की है।
यह हिमस्खलन 7,126 मीटर ऊंची हिमलुंग हिमाल चोटी के रास्ते पर स्थित नार फू बेस कैंप के नजदीक हुआ। इस आपदा में बर्फ का बढ़ा ढेर पहाड़ से टूटकर पर्वतारोहियों के टेंट पर जा गिरा। जिस समय यह घटना हुई उस समय टेंट में नौ पर्वतारोही और 13 सहायक मौजूद थे।



