World
अमेरिका में 'नॉर-ईस्टर' तूफान का तांडव: भारी बारिश, बाढ़ ने मचाई तबाही; 20 फीट तक ऊंची उठ रही लहरें
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका का पूर्वी तट इस समय प्रकृति के एक बेहद खतरनाक और विनाशकारी रूप का सामना कर रहा है। मिड-अटलांटिक से लेकर न्यू इंग्लैंड तक एक शक्तिशाली 'नॉर-ईस्टर' तूफान ने तबाही मचा रखी है।
लेखक Shubham Kumar36K पढ़े गए
-1790496457663.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका का पूर्वी तट इस समय प्रकृति के एक बेहद खतरनाक और विनाशकारी रूप का सामना कर रहा है। मिड-अटलांटिक से लेकर न्यू इंग्लैंड तक एक शक्तिशाली 'नॉर-ईस्टर' तूफान ने तबाही मचा रखी है।
इस भीषण तूफान के कारण लगातार मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं, खतरनाक समुद्री लहरें और भारी तटीय बाढ़ आ गई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि 'नॉर-ईस्टर' एक बेहद शक्तिशाली मौसमी प्रणाली तूफान है जो अमेरिका के पूर्वी तट के पास या उसके ऊपर विकसित होती है।



