World
नेपाल में हिमलुंग हिमाल बेस कैंप पर हिमस्खलन, 10 लापता; कई दिनों से हो रही थी भारी बर्फबारी
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल इन दिनों प्राकृतिक के सबसे बड़े आपदाओं से घिरा है। पड़ोसी देश में लगातार मौसम के बदलते तेवर तबाही मचा रहे हैं। इसी बीच पश्चिमी नेपाल के तिब्बत सीमा से लगे प्रसिद्ध हिमलुंग हिमाल बेस कैंप पर
लेखक Digital Desk92K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल इन दिनों प्राकृतिक के सबसे बड़े आपदाओं से घिरा है। पड़ोसी देश में लगातार मौसम के बदलते तेवर तबाही मचा रहे हैं। इसी बीच पश्चिमी नेपाल के तिब्बत सीमा से लगे प्रसिद्ध हिमलुंग हिमाल बेस कैंप पर रविवार सुबह एक भयानक बर्फीला तूफान आ गया। इस भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है।
बता दें कि एक्सपीडिशन (पर्वतारोहण अभियान) के आयोजक मिंगमा ग्याल्जे शेर्पा ने पुष्टि की है कि इस हादसे में लापता हुए लोगों में उनके कैंप के दो रसोई स्टाफ भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह बर्फीला तूफान रविवार सुबह अचानक आ गया।



