World
एथेंस में धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, चार अमेरिकियों समेत 6 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस के एक पर्यटक क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एथेंस के ऐतिहासिक इलाके में एक दो मंजिला रिहायशी इमारत जोरदार धमाके के बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
लेखक Digital Desk28K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस के एक पर्यटक क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एथेंस के ऐतिहासिक इलाके में एक दो मंजिला रिहायशी इमारत जोरदार धमाके के बाद ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
इस भयानक हादसे में चार अमेरिकी नागरिकों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। मेयर और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस तबाही की मुख्य वजह गैस इंफ्रास्ट्रक्चर में खराबी या गैस रिसाव लग रही है।



