World
रोबोट की सेना से होगा रूस का मुकाबला... अपने सबसे खतरनाक मिशन के लिए यूक्रेन ने उतारी मशीनी आर्मी
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ाने की कोशिशें तेज कर रहा है। पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने आर्मी ऑफ रोबोट्स नाम की एक नई पहल की घोषणा की है। इसका मकसद ऐसी मशीनें बनाना है ज
लेखक Digital Desk25K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के खिलाफ यूक्रेन युद्ध में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ाने की कोशिशें तेज कर रहा है। पूर्व रक्षा मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने आर्मी ऑफ रोबोट्स नाम की एक नई पहल की घोषणा की है। इसका मकसद ऐसी मशीनें बनाना है जो युद्ध के मैदान में सबसे खतरनाक काम कर सकें।
कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, फेडोरोव ने 26 सितंबर को इसकी घोषणा की। उन्होंने इसे एक डिफेंस-टेक इकोसिस्टम बताया जो सेना के इस्तेमाल के लिए रोबोटिक सिस्टम के विकास, टेस्टिंग और तैनाती में मदद करेगा।



