डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के युद्ध में शनिवार को 10 लोग मारे गए। इनमें से चार लोग रूस के हवाई हमलों में मारे गए। रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में बैलेस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, ग्लाइड बमों और जेट इंजन चालित ड्रोन से हमले किए। जबकि यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों में छह लोग मारे गए हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच जमीन पर युद्ध भी जारी है।