World
इटली के बाद अब स्पेन के लेइडा में चेहरा ढकने पर बैन, सार्वजनिक जगहों पर बुर्का-नकाब पहनने पर लगेगा जुर्माना
डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। इटली में स्कूलों में बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगा दिया गया है। इस बीच अब स्पेन के लेइडा शहर ने भी सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा पूरी तरह ढकने पर रोक लगा दी है।
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। इटली में स्कूलों में बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगा दिया गया है। इस बीच अब स्पेन के लेइडा शहर ने भी सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा पूरी तरह ढकने पर रोक लगा दी है।
स्पेन में राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कोई कानून न होने के बावजूद, लेइडा नगर परिषद ने एक नगरपालिका कानून में बदलाव कर इस प्रतिबंध को मंजूरी दी है। नए नियम के तहत अब सार्वजनिक जगहों पर चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े या चीजें पहनने पर जुर्माना लगाया जाएगा।



