World
जयशंकर की वैश्विक मंच से अपील: बोले- एआई की ताकत को पहचानें, मगर डिजिटल दुनिया के नए खतरों से सतर्क रहें
आईएएनएस, न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से मिलने वाले अवसरों का अधिकतम उपयोग करने के साथ-साथ इसके संभावित परिणामों और उभरते जोखिमों से निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ए
लेखक Digital Desk87K पढ़े गए

आईएएनएस, न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से मिलने वाले अवसरों का अधिकतम उपयोग करने के साथ-साथ इसके संभावित परिणामों और उभरते जोखिमों से निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एआई में नवाचार को बढ़ावा देते हुए इसके सुरक्षा प्रभावों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
जयशंकर ने ग्रीस के विदेश मंत्री जार्ज गेरापेत्रितिस के साथ ‘अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के संदर्भ में एआई, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा पर जोर’ विषयक सत्र की सह-अध्यक्षता की।



