डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। हूतियों की चुनौती का सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये साथ मिलकर मुकाबला करेंगे। सऊदी पर हूतियों के हालिया हमले के बाद तीनों देशों के शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने मक्का रक्षा गठबंधन के तहत खाड़ी देश की रक्षा करने का संकल्प लिया है।
यह समझौता पिछले महीने हुआ था, जिसमें यह तय किया गया था कि अगर किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होता है, तो उसे सभी पर हमला माना जाएगा।