World
'कुंग फ्लू' से 'पांडा डिप्लोमेसी' तक... चीन पर यू-टर्न के बाद अमेरिका में ही ट्रंप की फजीहत
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग व्यापार, तकनीक, टैरिफ और वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य पर अहम बातचीत के लिए वॉशिंगटन डीसी पहुंचे थे। लेकिन इस द्विपक्षीय बातचीत से इतर, दुनिया को एक ऐसा नजारा देखने को
लेखक Digital Desk20K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग व्यापार, तकनीक, टैरिफ और वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य पर अहम बातचीत के लिए वॉशिंगटन डीसी पहुंचे थे। लेकिन इस द्विपक्षीय बातचीत से इतर, दुनिया को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो किसी हाउस-वार्मिंग पार्टी जैसा लग रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मेजबान अपने खास मेहमान को प्रभावित करने की हर मुमकिन कोशिश में लगा हो।
अमेरिका में लोग शी चिनफिंग के इस जरूरत से ज्यादा शाही और दिखावटी स्वागत को देखकर हैरान भी हैं और सोशल मीडिया पर जमकर चुटकियां भी ले रहे हैं। विश्लेषक और आम जनता यह सवाल उठा रहे हैं कि ट्रंप के पुराने चीन-विरोधी तेवर और 'कुंग फ्लू' जैसे तीखे उपनाम अचानक कहां गायब हो गए, जिनका इस्तेमाल वे कोरोना महामारी के दौरान बीजिंग को घेरने के लिए लगातार करते रहे थे।



