डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में  शनिवार को हुए एक धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय इमरजेंसी सेवाओं के हवाले से बताया कि शनिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में हुए एक धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली हमले की जिम्मेदारी
अफगानिस्तान की सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित डेरा इस्माइल खान में अक्सर इस्लामी चरमपंथियों की हिंसा होती रही है, जिसमें पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जाता है। शनिवार को हुए हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है।