डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले पांच महीनों से जारी संघर्ष दिन-प्रदितिन और भयावह होता जा रहा है। इसका बड़ा कारण दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' भी है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अपना नियंत्रण भी चाहते हैं।
इसी बीच अपनी मंशा को साफ करते हुए ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर एक नक्शा शेयर किया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर 'ट्रंप स्ट्रेट' दिखाया गया है। ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें सात दिन के भीतर रास्ता खोलने की बात कही गई थी।