डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, डोनल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा रखे गए सात दिनों के युद्धविराम के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि ट्रंप ने अपने सलाहकारों और करीबियों को संकेत दिए हैं कि वे नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर फिर से बमबारी और सैन्य कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रहे हैं।