रॉयटर, काहिरा। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
मारे गए अधिकारियों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कातलायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं।
कांगोली सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल एफोमी एकेंगे ने बयान में कहा कि इन दो जनरल अधिकारियों के अलावा प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और चालक दल के सदस्य भी इस हादसे में मारे गए।