World
क्लाइमेट चेंज और अर्थ साइंस में भारत की बड़ी उपलब्धि, सैन फ्रांसिस्को में सम्मानित होंगे दो भारतीय वैज्ञानिक
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारतीय विज्ञानी राक्सी मैथ्यू कोल और नीलिमा सत्यम को अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (एजीयू) के पुरस्कारों के लिए चुना गया है। एजीयू ने 2026 के लिए 43 पुरस्कारों की घोषणा की है। ये पुरस्कार दिसंबर में स
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। भारतीय विज्ञानी राक्सी मैथ्यू कोल और नीलिमा सत्यम को अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (एजीयू) के पुरस्कारों के लिए चुना गया है। एजीयू ने 2026 के लिए 43 पुरस्कारों की घोषणा की है। ये पुरस्कार दिसंबर में सैन फ्रांसिस्को में एजीयू की सालाना बैठक में दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (युवा) से सम्मानित और पुणे स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटियोरोलाजी के जलवायु वैज्ञानिक कोल को एजीयू के पावेल एस. मोल्चानोव क्लाइमेंट कम्युनिकेशन पुरस्कार मिलेगा। जलवायु विज्ञान क्षेत्र में जन जागरूकता बढ़ाने वाले विज्ञानियों को एजीयू द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार में 25 हजार अमेरिकी डालर और प्रशस्ति पत्र शामिल है।



