World
पाकिस्तान की बड़ी फजीहत: हाफिज सईद पर शहबाज शरीफ की बोलती बंद, जवाब दिए बिना निकले
आईएएनएस, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मंच पर गुरुवार को पाकिस्तान की बड़ी फजीहत हो गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जब लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को लेकर सवाल किया गया, तो उनकी बोलती बंद हो गई और वह जवाब दिए
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

आईएएनएस, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक मंच पर गुरुवार को पाकिस्तान की बड़ी फजीहत हो गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जब लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद को लेकर सवाल किया गया, तो उनकी बोलती बंद हो गई और वह जवाब दिए बिना निकल गए।
महासभा की बैठक के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की यात्रा के दौरान शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद के आतंकी कनेक्शन पर जवाब देने के बजाय चुप्पी साधना मुनासिब समझा।



