World
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस को रूसी कंपनी ने दिया धोखा, सीईओ और सह-संस्थापक गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग ने आक्सीजन फॉरेंसिक्स नाम की एक डिजिटल फारेंसिक्स सॉफ्टवेयर कंपनी के अधिकारियों पर यूएस सीक्रेट सर्विस और अन्य अमेरिकी सरकारी एजेंसियों को धोखा देने का आरोप लगाया है।
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग ने आक्सीजन फॉरेंसिक्स नाम की एक डिजिटल फारेंसिक्स सॉफ्टवेयर कंपनी के अधिकारियों पर यूएस सीक्रेट सर्विस और अन्य अमेरिकी सरकारी एजेंसियों को धोखा देने का आरोप लगाया है।
रूस से जुड़ी इस कंपनी ने अमेरिकी सरकार की एजेंसियों को करीब 20 लाख डालर का साफ्टवेयर बेचा, जबकि उसके रूसी सुरक्षा सेवाओं से भी संबंध थे।
वर्जीनिया स्थित आक्सीजन फारेंसिक्स के दो अधिकारियों पर कंपनी के वास्तविक स्वामित्व और साफ्टवेयर के स्रोत को छिपाकर वायर फ्राड की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी अभियोजकों ने बताया कि कंपनी के सीईओ ली रीबर और रूसी सह-संस्थापक ओलेग सर्गेयेविच डेविडोव को इस सप्ताह गिरफ्तार किया गया। रीबर को इडाहो में हिरासत में लिया गया, जबकि डेविडोव को लंदन में तुर्किए जाने वाली उड़ान पकड़ने से पहले गिरफ्तार किया गया।



